फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namaz held amid tight security in Gyanvapi

Varanasi News: ज्ञानवापी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नमाज

Sat, 22 Apr 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Namaz held amid tight security in Gyanvapi
अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को अकीदत के साथ अदा की गई। ज्ञानवापी में सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच पहुंचे रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के लिए आम दिनों की अपेक्षा नमाजियों की भीड़ ज्यादा थी। नमाज के दौरान देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की गई।शुक्रवार को 11:30 बजे से ही ज्ञानवापी में नमाज अदा करने वाले रोजेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से प्रवेश दिया जा रहा था। नमाजी अपने घर से ही वजू करके आए थे। उनका कहना था कि मस्जिद के अंदर वजू की व्यवस्था नहीं थी। जो नमाजी वजू करके नहीं आए थे, उन्होंने पास की मस्जिद में वजू किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहे। अजान के बाद मस्जिद नमाजियों से भर गया। भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी संख्या में नमाजियों को दूसरी मस्जिदों की ओर रुख करना पड़ा। मो. आखिर नोमानी ने तकरीर के बाद नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed