फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namaste Sculpture of 75 feet will attract at Namo Ghat varanasi other facilities including parking will also start before Yoga Day 2022

Varanasi News: नमो घाट पर रिझाएगा 75 फीट का 'नमस्ते', योग दिवस से पहले पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं भी हो जाएंगी शुरू

Mon, 30 May 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 10:23 AM IST
सार

काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को प्रशासन ने नमो घाट के रूप में नया कलेवर दे दिया है।

विज्ञापन
Namaste Sculpture of 75 feet will attract at Namo Ghat varanasi other facilities including parking will also start before Yoga Day 2022
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी खूबसूरती से सैलानियों को रिझा रहे नमो (खिड़किया) घाट अब तक कॉपर का 75 फीट का नमस्ते स्कल्पचर आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। यहां पहले से बने तीन नमस्ते स्कल्पचर के पीछे 25 मीटर का यह चौथा स्कल्पचर इस घाट की नई पहचान भी बनेगा। फिलहाल योग दिवस (21 जून) से पहले इस घाट पर यह स्कल्पचर स्थापित करने की तैयारी है। इसके साथ ही यहां तैयार पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के अंतिम छोर पर स्थित खिड़किया घाट को प्रशासन ने नमो घाट के रूप में नया कलेवर दे दिया है। यहां पहले से ही 25-25 फीट के तीन स्कल्पचर स्थापित हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा हैं। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही स्मार्ट सिटी के तहत यहां 75 फीट ऊंचा चौथा नमस्ते कल्पचर लगाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार नमो घाट पर
पंच धातु का यह स्कल्पचर को अब वाराणसी लाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार नमो घाट पर किया जाएग, ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में यहां लोग एकत्र होंगे। ऐसे में 21 जून से पहले चौथे स्कल्पचर को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के बेहतर सुविधाओं के लिए पयर्टन विभाग, नगर निगम समेत अन्य कई विभागों के समन्वय से यहां आधुनिक जनसुविधाओं को विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। 35.83 करोड़ से करीब 11.5 एकड़ एरिया में पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं।
 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि खिड़किया घाट पर 75 फीट ऊंचाई का चौथा नमस्ते स्कल्पचर जल्द स्थापित किया जाएगा। इसे इस तरह स्थापित किया जाएगा कि काफी दूरी से भी लोगों को यह दिखाई दे। इसकी रूपरेखा तैयार कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed