{"_id":"664aec3bcb4e26d6f801bc38","slug":"namami-gange-made-children-aware-about-environmental-protection-at-shri-vallabh-vidyapeeth-girls-inter-college-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गर्मी की छुट्टी में पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे बच्चे, लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गर्मी की छुट्टी में पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे बच्चे, लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प
Mon, 20 May 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 20 May 2024 11:53 AM IST
सार
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बच्चों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित स्वच्छता का संदेश दे रही चाचा चौधरी और साबू की पत्रिका का वितरण किया।
विज्ञापन
बच्चों को किया गया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में गर्मी की छुट्टी से पहले सोमवार को बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण पर आधारित जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बच्चों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित स्वच्छता का संदेश दे रही चाचा चौधरी और साबू की पत्रिका का वितरण किया।
विज्ञापन
बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल व वायु प्रदूषण के कारक, कारण व निवारण पर प्रकाश डालते हुए राजेश शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण ही आज वायुमंडल, जलवायु प्रभावित हो रहे हैं। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुए हैं। पेड़ों की कमी के कारण चिलचिलाती धूप, पृथ्वी का गर्म होना तथा शुद्ध वायु में कमी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि जल व वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा एवं अन्य समस्याएं हो रही हैं। इसके दुष्परिणाम से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की वजह से पठन- पाठन नहीं होगा। ऐसे में इससे पूर्व ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध में बच्चों को प्रेरित किया गया। बच्चों ने इसके महत्व को जानकर पर्यावरण संरक्षण में हर संभव सहयोग करने, नदियों को प्रदूषण से बचाने व एक- एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्ता पांडेय, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, सोनू, निधि अग्रवाल, खुशबू टंडन, विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहें।