फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nakkataiya Operation Sindoor and Trump tariffs will be shown on Lag aircraft wires and roads repaired

नक्कटैया: लाग विमान में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप टैरिफ की झांकियां; टूटे तार और सड़कों को ठीक किया जा रहा

Fri, 10 Oct 2025 06:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:21 AM IST
सार

Nakkataiya 2025: नक्कटैया को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। पूरा मंचन देने के बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के जयकारे लगते हैं। मेले में इस बार 70 स्वांग लाग विमान शामिल होंगे।

विज्ञापन
Nakkataiya Operation Sindoor and Trump tariffs will be shown on Lag aircraft wires and roads repaired
चेतगंज की नक्कटैया में शूर्पणखा का नाक काटते बागवान लक्ष्मण। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की विश्वप्रसिद्ध नक्कटैया मेला शुक्रवार को लगेगा। पूर्वांचल भर से लोग मेला देखने पहुंचेंगे। गुरुवार को तीन किमी का मेला क्षेत्र निखरने लगा। रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट शुरू हुई तो खराब सड़कें और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा। 

विज्ञापन


चेतगंज की नक्कटैया मेला में इस बार 70 स्वांग लाग विमान शामिल होंगे जो वाराणसी के अलावा प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, आजमगढ़ आदि जिलों से आएंगे। अजय गुप्ता ने बताया कि बाहर के 50 लाग विमान हैं। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले, ट्रंप टैरिफ, छत्रपति शिवाजी पर आधारित फिल्म छावा पर आधारित चर्चित झांकियां रहेंगी।

विज्ञापन

तैयारियां तेज

चेतगंज थाने के एसीपी ईशान सोनी के साथ पुलिस अधिकारी और श्री चेतगंज रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने दिन में मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों, बिजली के लटक रहे तारों देखा और तत्काल ठीक करवाने का निर्देश दिए। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता (बच्चू) और अनुज पांडेय ने बताया कि प्रशासन अभी तक इस मेला को लेकर निष्क्रिय पड़ा था, लेकिन अब सक्रियता दिखाते हुए बिजली के तार ठीक कराए गए। 

सड़कों की मरम्मत होने लगी। प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार की दोपहर तक सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। चेतगंज थाना और लीला समिति के बीच बैठक के बाद समन्वय कमेटी बनाई गई। अनुज पांडेय ने बताया कि गलियों से मुख्य मार्ग पर आने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी विभागों को बिजली, पानी आदि की सुविधाओं के लिए पत्र भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed