Nagar Nikay Oath Ceremony: शपथ के बाद नगर आयुक्त ने मेयर को दी चांदी की गदा, हर हर महादेव के जयघोष की गूंज
शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजनीतिक शिष्टाचार भी देखने को मिला। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।
विस्तार
वाराणसी में मेयर ने जब शपथ ली तो परंपरा के अनुसार नगर आयुक्त ने उन्हें चांदी की गदा थमाई, फिर गदा को टेबल पर रखा। शपथ ग्रहण के बाद मेयर ने शनिवार को नगर निगम में अवकाश की घोषणा कर दी। इसके साथ हर हर महादेव के जयघोष से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर गूंज उठा।
यह भी पढ़ें-
सबका अपना पहनावा
राजनीतिक शिष्टाचार, कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छुए
शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजनीतिक शिष्टाचार भी देखने को मिला। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता ने भी गर्मजोशी से अशोक को गले लगाया आरैर बधाई दी।उपमुख्यमंत्री ने पूछा- जिलाध्यक्ष आए हैं क्या
मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आए हैं। किसी ने बताया कि नहीं। अब वे एमएलसी भी हैं। विधान परिषद की बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ गए हैं।