{"_id":"5fcbe4928ebc3ecfc70bfdbe","slug":"nagar-nigam-varanasi-news-vns5619086100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये की वसूली के लिए बिल्डरों के खिलाफ जारी होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये की वसूली के लिए बिल्डरों के खिलाफ जारी होगी आरसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में नक्शा पास कराने के बाद बकाया राशि नहीं जमा करने का बड़ा खेल चल रहा है। दर्जनों बिल्डरों ने नक्शा पास कराने के बाद बकाये की राशि वीडीए में नहीं जमा की। सर्वे में यह भी पता चला कि कई ने साइट का निर्माण पूरा करके वहां भवनों की बुकिंग व बिक्री भी शुरू कर दी है। वीडीए ऐसे बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करके 15 दिनों में वसूली करेगा। इसके लिए डीएम को पत्र जारी किया गया है।
वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने शनिवार को मानचित्र अनुभाग की समीक्षा की। उन्होंने मानचित्र प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिया कि इन बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई के साथ ही उनकी साइट पर बकाये का बोर्ड लगाया जाए। डीएम के जरिए होने वाले इस वसूली के साथ ही वहां भवनों की बुकिंग व बिक्री को प्रतिबंधित किया जाए ताकि वहां आने वाले पब्लिक को इसकी जानकारी भी हो सके।
उन्होंने बताया कि 16 बड़े बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ वीडीए की ओर से नोटिस जारी करके आरोपित शुल्क जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन उनमें से 11 लोगों ने पैसा जमा कर दिया जबकि बाकी के पांच बिल्डरों ने पैसा जमा नहीं किया। इन बिल्डरों के खिलाफ सख्ती से वीडीए निपटेगा। आरसी जारी करके पूरी धनराशि वसूल की जाएगी। वहीं बाकी बकायेदारों से भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
इन बिल्डरों के खिलाफ जारी होगी आरसी
वीडीए के मुख्य बकायेदार में विजनरी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधीर कश्यप, शक्ति प्रॉपर्टीज, फ्रेम वर्क इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधीर कश्यप, अशोक कुमार पाण्डेय, रिवार्डिंग इंफ्रा डेवलपर्स के डायरेक्टर राजन दुबे के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।