फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam varanasi

घाटों को भिखारी मुक्त करने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान

Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam varanasi
नगर निगम की ओर से काशी को भिखारी मुक्त करने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई। दशाश्वमेध घाट पर अपना घर आश्रम के साथ मिलकर नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान यहां से 13 भिखारियों को सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में शिफ्ट किया गया। फिलहाल सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। भिखारियों का इलाज करने के साथ ही सभी का पहले कोरोना टेस्ट होगा।
विज्ञापन

आश्रम के संचालक नेत्र सर्जन डॉ निरंजन ने बताया दशाश्वमेध घाट पर अभियान शुरू किया गया है। काल भैरव मंदिर, अस्सी और संकट मोचन मंदिर पर भी अभियान चलेगा। दिव्यांगों, असहायों को अपना घर आश्रम में ही रखा जायेगा। जो स्वस्थ होंगे उन्हें परमानंदपुर आश्रय स्थल में रखा जाएगा। जो संतान या परिजन बुजुर्गों को भीख मांगने को छोड़ गये है। उन पर कार्रवाई भी प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी उद्यमी केशव जालान ने बताया कि देश विदेश के पर्यटक काशी आते हैं। इससे काफी छवि खराब होती हैं। भिखारियों को समाज से जोड़ते हुए उन्हें छोटे छोटे उद्योगों से जोड़ने के लिए कार्य सिखाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed