{"_id":"64e342dedcf3bd0bf6073eb9","slug":"nag-panchami-namami-ganga-of-kashi-s-mysterious-nagkoop-started-cleanliness-campaign-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nag Panchami: काशी के रहस्यमय नागकूप की नमामि गंगे ने उतारी आरती, चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nag Panchami: काशी के रहस्यमय नागकूप की नमामि गंगे ने उतारी आरती, चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 21 Aug 2023 04:27 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:27 PM IST
सार
नमामि गंगे के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कालसर्प दोष मुक्ति की कामना से कूप में माला-फूल, दूध लावा, चढ़ाया। पौराणिक कुंडों, तालाबों और पोखरों पर सिंगल यूज़ पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कुंड के आसपास बिखरे हुए पॉलिथीन एवं कूड़े कचरों को बटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Nag Panchami: काशी के रहस्यमय नागकूप की नमामि गंगे ने उतारी, चलाया स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में नाग पंचमी के पावन अवसर पर महर्षि पतंजलि की तपोस्थली जैतपुरा स्थित प्राचीन नागकूप में नमामि गंगे ने स्वच्छता अभियान चलाया । नाग पंचमी के दिन प्राचीन कुंड में स्नान पूजन को उपस्थित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जल संरक्षण की कामना से नागकूप स्थित नागेश्वर महादेव और नाग देवता की आरती उतारी गई ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Tourism: अगले चार माह काशी में रहेगी विदेशी पर्यटकों की बहार, यूरोप-रूस-यूके से बुकिंग आनी शुरू
विज्ञापन
नमामि गंगे के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कालसर्प दोष मुक्ति की कामना से कूप में माला-फूल, दूध लावा, चढ़ाया। पौराणिक कुंडों, तालाबों और पोखरों पर सिंगल यूज़ पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कुंड के आसपास बिखरे हुए पॉलिथीन एवं कूड़े कचरों को बटोर कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि काशी का प्रसिद्ध प्राचीन नागकूप गुरु पतंजलि की तपोस्थली है। इस प्राचीन कुंड में नागेश्वर महादेव का शिवलिंग विराजमान है। बताया कि स्कंद पुराण के अनुसार यह वह स्थल है जहां से पाताल एवं नागलोक जाने का रास्ता है । नागपंचमी प्राकृतिक संरक्षण की दृष्टि से भी सारगर्भित है । भारत कृषि प्रधान देश है । नाग खेतों का रक्षण करते हैं । नाग पंचमी के पर्व पर हमने कुंड की स्वच्छता करके जल संरक्षण और स्वच्छता को स्वभाव में शामिल करने का निवेदन किया है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, शिवकुमार, सरिता सिंह, पार्वती कुशवाहा, गणेश पांडेय, कार्तिकेय शुक्ला एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
विज्ञापन