रामनवमी के अवसर पर पिछले 14 वर्षों से सांप्रदायिक एकता के सूत्र में देश को बांधने के लिए मुस्लिम महिलाएं भगवान श्रीराम की आरती करती आ रही हैं। हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती एवं श्रीराम प्रार्थना हर रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा गाया जाता है, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने सभी मुस्लिम महिलाओं को भीड़ जुटाने से मना कर दिया। केवल उन्हीं 4 महिलाओं को आरती की इजाजत दी जो हरदिन जरूरत मंदों के लिए भोजन बना रही हैं। ऐसे लोगों की सेवा करना ही राम का काम है।
रामनवमी: मुस्लिम महिलाओं ने की पूजा, कहा- तब्लीगी जमात के लोगों ने कोरोना फैलाकर पाप किया, भगवान दिलाएंगे मुक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन