फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim women sent rakhi to PM Modi also boycott of Chinese rakhis in varanasi

मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को भेजीं हाथों से बनी राखियां, चीन की राखियों का बहिष्कार

Wed, 22 Jul 2020 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Muslim women sent rakhi to PM Modi also boycott of Chinese rakhis in varanasi
महिलाओँ ने बनाईं राखियां। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने हाथ से राखियां बनाकर डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजीं हैं। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में महिलाएं 2013 से पीएम मोदी को राखी भेज रही हैं।

विज्ञापन

चीन द्वारा देश के साथ की गई धोखेबाजी से नाराज मुस्लिम महिलाओं ने इस बार चीन में बनीं राखियों के बहिष्कार का आह्वान भी किया है। मंगलवार को इंद्रेश नगर लमही के सुभाष भवन में मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से मुस्लिम महिलाओं ने गीतों के साथ मोदी, ट्रंप और इंद्रेश राखी बनाई।
विज्ञापन



मुस्लिम महिलाओं ने ढोल की थाप के साथ गीत गाकर राखियों को बनाना शुरू किया। सितारा, टिक्की, गत्ता, लैस और मोदी की तस्वीर का प्रयोग कर मोदी राखी बनाई। इसके बाद इन राखियों को डाक से पीएमओ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के आंदोलन में शहीद होने वाले परिवारों को श्रीराम राखी भेजी जाएगी। आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कैथल से श्रीराम राखी, मोदी राखी, ट्रंप राखी और इंद्रेश राखी का आनलाइन उद्घाटन किया।

विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राखी भेजकर भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेंगी। राखी बनाने वालों में नजमा परवीन, सोनी बानो, अर्चना भारतवंशी, डॉ मृदुला जायसवाल, नाजमा बानो, नगीना, मुन्नी बेगम, सुनीता श्रीवास्तव शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed