फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim sisters ties Rakhi Hindu brothers on wrist Varanasi

मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर सजाई राखी

Tue, 08 Aug 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 08 Aug 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
Muslim sisters ties Rakhi Hindu brothers on wrist Varanasi
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार को राखी बांधती महिला - फोटो : अमर उजाला

भाई-बहन के प्यार रक्षाबंधन के मौके पर वाराणसी में सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। यहां मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।  रक्षाबंधन के खास पर्व पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और पंचगंगा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्नेह सूत्र बंधन और ‘आपसी रिश्तों के बंधन से सामाजिक सुरक्षा’ पर संगोष्ठी हुई।

विज्ञापन


हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाइयों की कलाई पर राखी सजाई। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार को महिलाओं ने तिलक लगाकर, राखी बांधी और रक्षा का वादा लिया।
विज्ञापन


हिंदू धर्माचार्य महंत बालक दास ने मुस्लिम धर्माचार्य शफीक अहमद मुजद्दीदी और पंडित ऋषि द्विवेदी को राखी बांधी। इस दौरान आपसी रिश्तों की खूबसूरती भारतीय संस्कृति के साथ देखने को मिली। इस रिश्ते में न धर्म का बंधन था और ना जाति।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भाई बहन का यह पवित्र बंधन किसी भी महिला को देखने का नजरिया बदल देता है। बहन से भाई के रिश्ते को कोई तोड़ नहीं सकता। कहा कि ये समाज की जिम्मेदारी है कि वो हर बेटी को सुरक्षा का एहसास कराए।

रिश्तों के बंधन से ही सामाजिक असुरक्षा खत्म होगी। डॉ. इरफान अहमद शम्सी ने कहा कि यह त्योहार दिलों के मिलन के साथ इंसानियत का पैगाम देने वाला है। पंचगंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत गुप्ता ने कहा कि स्नेह का बंधन ही समाज को भयमुक्त कर सकता है।


डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञान किया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, पूनम सिंह, शबाना बानो, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, आत्म प्रकाश, मयंक श्रीवास्तव, मेराजुद्दीन, मजीद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed