{"_id":"58de91e14f1c1be03763d957","slug":"muslim-ladies-court-organised-in-varanasi-for-triple-talaq-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" तीन तलाक पर महिला कचहरी, सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएंगी तलाकशुदा औरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर महिला कचहरी, सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाएंगी तलाकशुदा औरतें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक पर महिला कचहरी
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक के मसले पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम महिलाओं की वाराणसी के हुकुलगंज में महिला कचहरी लगी। इसमें उन्होंने अपनी लड़ाई की आगे की रणनीति तैयार की।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि तलाक सीधे मुस्लिम महिलाओं की बर्बादी से जुड़ा मसला है, इसलिए इस मसले पर किसी और दखल देने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम महिलाओं ने इस मसले पर महिला कचहरी भी बुलाई है।
नाजनीन अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हमारी गुहार है कि मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय हो। जिसने तलाक दिया हो उससे उसकी औरत को पूरा हर्जा खर्चा दिलाया जाए। हर शादी का पंजीकरण हो और तलाक को संवैधानिक दायरे में लाया जाए।
विज्ञापन
तीन तलाक के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगे। कहा कि जब पाकिस्तान समेत 21 मुस्लिम देश तीन तलाक खत्म कर चुके हैं तो यहां क्या दिक्कत है? धर्म के नाम पर औरतों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष शकीला बानो ने कहा कि मुस्लिम महिला फाउंडेशन तीन तलाक के मसले पर पीछे नहीं हटेगी। सुप्रीम कोर्ट को ऐसी महिलाओं की जानकारी देंगे जो तलाकशुदा हैं और नर्क की जिंदगी जी रही हैं।
बैठक में आयशा बीबी, बानो, नूरजहां, रुख्साना बीबी, आसमां, शाहजहां, रेहाना आदि मौजूद रहीं।

Trending Videos
अब सता रहा है सरकार का डर..
तलाक
महिला कचहरी में शामिल रहीं सिधवा घाट की रहने वाली जहीरुन निसां ने बताया कि अब लोगों को सरकार का डर सता रहा है। मेरी बेटी मुन्नी बीबी को पांच साल से उसके शौहर ने छोड़ रखा था और रोज ही तलाक की धमकी देता था। जब से तीन तलाक का मुद्दा उठा है उसमें डर पैदा हुआ।
असर ये है कि उसकी ससुराल वाले उसे विदा कराकर ले गए। उनका कहना है कि तीन तलाक का मसला खत्म हो और बेटी का घर बस जाए, हम यही चाहते हैं।