{"_id":"67684d09a1c59d4e44061709","slug":"musical-sundarkand-recitation-hanuman-chalisa-and-bhajan-ceremony-organized-at-rudra-s-dham-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : रूद्र के धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा के साथ भजन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : रूद्र के धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा के साथ भजन समारोह का आयोजन
Sun, 22 Dec 2024 11:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:02 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शुरूआत हुई। इस दौरान शंकराचार्य चौक स्थित सांस्कृतिक मंच पर पाठ शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग ढ़ाई सौ सेवादारों ने शिरकत किया।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सस्वर सुंदरकांड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। इस दौरान ढ़ाई सौ सेवादारों ने एक साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया और इस पाठ को सस्वर करके भक्ति के अलग एहसास को जगाते दिखे। बताते चलें कि पूरे वातावरण में भक्ति की एक अलग धारा बहती हुई दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रीराम के प्रति श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से इस आयोजन में भाग लिया और श्रीराम के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने इस प्रकार के आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही इस प्रकार का आयोजन काशी विश्वनाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता हैI
विज्ञापन