फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   musical event raag rang in kashi varanasi under kashi vishwanath dham yatra first day classical music performance

काशी में राग रंग का शुभारंभ: तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन शास्त्रीय संगीत की विधाओं की हुई प्रस्तुति

Wed, 05 Jan 2022 11:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jan 2022 11:31 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की माला में राग रंग समारोह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। समारोह के पहले दिन शास्त्रीय संगीत घरानों के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की।

विज्ञापन
musical event raag rang in kashi varanasi under kashi vishwanath dham yatra first day classical music performance
काशी में राग रंग का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल गीत और संगीत की स्वरलहरियों से झंकृत हो उठा। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत तीन दिवसीय राग रंग की शुरूआत हुई। शास्त्रीय संगीत के घरानों के सम्मेलन में देश भर के संगीत घरानों के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री रजनीकांत तथा पद्मभूषण पं. साजन मिश्र ने दीप जलाकर किया। 

विज्ञापन


केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी तथा संस्कृति विभाग व धर्मार्थ विभाग की ओर से आयोजन किया जा रहा है। राग रंग समारोह की पहली प्रस्तुति ग्वालियर घराने की गायिका डॉ. मीता पंडित एवं विदुषी सुधा रघुरामन की युगलबंदी रही।
विज्ञापन


हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक गायन के युगल गायन का आरंभ हुआ तीरथ को सब करे...से इसके बाद राग भोपाली एवं  दक्षिणी पद्धति में मोहनम राग  में बद्ध रचना जय जय देव हरे... सुनाकर भक्तिरस से सिक्त किया। साथ में तराना और तिल्लाना की प्रस्तुति से समापन हुआ। तबले पर पं. कुबेर मिश्र, मृदंगम पर एम बी चंद्रशेखर तथा हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र ने संगत की। बांसुरी पर पं. जी रघुरामन और तानपुरा राजश्रीनाथ ने साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति फर्रुखाबाद घराने के ख्यातिलब्ध कलाकार पं. अनिंदो चैटर्जी व सुपुत्र अनुब्रत चैटर्जी के तबला ओर उस्ताद मुराद अली खां के सारंगी वादन की रही। दोनो ने विविध तालों की विविध लयकारियों को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करते हुए श्रोताओ का ह्रदय विभोर किया।

कलाकारों ने उठान, कायदा रेला की कुशल प्रयुक्ति से आनंदित किया । तीसरी प्रस्तुति बनारस घराने के ख्यात कलाकार पद्मभूषण पं. साजन मिश्र व उनके शिष्य व सुपुत्र स्वरांश मिश्र की रही। एकताल में निबद्ध बंदिश कौन गत भईली...सुनाकर रससिक्त किया। रूपक में तराना के बाद समापन जमुना जल सुनाकर किया। तबला संगति शुभ महाराज एवं तानपुरा संगति सागर मिश्र व मोहित तिवारी की और सारंगी पर संगत विनायक सहाय की रही।

अंतिम प्रस्तुति में रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन तथा पं. तरुण भट्टाचार्य के संतूर वादन की जुगलबंदी ने मनमोह लिया। तबले पर उस्ताद फजल कुरैशी एवं उस्ताद अकरम खान ने संगत की। व्यवस्था में सहयोग अतुल सिंह एवं संजय ने किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया। इस दौरान डॉ. सुभाषचंद्र यादव व लवकुश द्विवेदी, राजू दास मौजूद रहे। 

पुष्प के समान है राग रंग समारोह

musical event raag rang in kashi varanasi under kashi vishwanath dham yatra first day classical music performance
काशी में राग रंग का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की माला में राग रंग समारोह पुष्प के समान है। देश की सांस्कृतिक विरासत  और परंपरा को संजोए रखना सभी का कर्तव्य है। पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि कला का धर्म शाश्वत है वही शाश्वत स्वरूप बाबा की नगरी  की जीवंतता का आयाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed