फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Music tribute on Padmabhushan Pt. Samata Prasad Mishra's death anniversary

पद्मभूषण पं. सामता प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि पर संगीत की श्रद्धांजलि

Tue, 01 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Music tribute on Padmabhushan Pt. Samata Prasad Mishra's death anniversary
तबले के बेताज बादशाह पद्मभूषण पं. सामता प्रसाद मिश्र उर्फ गुदई महाराज को तबले की थाप और कथक की लयकारियों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सोमवार को तालांजलि में कलाकारों ने ऑनलाइन प्रस्तुतियों से आभासी दुनिया के मंच पर गॉड आफ तबला गुदई महाराज को नमन किया।
विज्ञापन

सोमवार को दो दिवसीय तालांजलि का शुभारंभ पं. गुदई महाराज के चित्र पर उनके पौत्र गौरव मिश्र ने माल्यार्पण से किया। इसके बाद नई दिल्ली से पंडित जयशंकर मिश्र और उनके पुत्र ऋषि राज ने तबला सम्राट को तालांजलि अर्पित की। उन्होंने रूपक ताल में गत, फर्द, रेला, बांट, तिहाई बजाई। इसके बाद उन्होंने बनारस के ना धीं धीं ना से पंडित गुदई महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति में देहरादून से शारदा ध्यानी कथक के साथ आभासी दुनिया के मंच पर पधारीं। पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज व बनारस घराने के पंडित रविशंकर मिश्र की शिष्या शारदा ने कथक की मनमोहक भावभंगिमाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शारदा ने कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना नागेंद्रहाराय... से की। इसके बाद पारंपरिक कथक में तीन ताल पर उठान, टुकड़ा, गत की प्रस्तुतियां दी। शारदा ने गत, भाव और राग मालकौंस में तराना की प्रस्तुति से विराम दिया। संचालन सीमा केसरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed