फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murdered after suspecting his wife character in Sonbhadra

सोनभद्र: पत्नी के चरित्र पर था संदेह, इसीलिए कर दी थी हत्या

Sat, 05 Sep 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
murdered after suspecting his wife character in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सोनभद्र के पड़ोसी जिले सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के बसौड़ा गांव में बुधवार की रात पत्नी का सिर काट कुल देवी को चढ़ाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति के बयान से मामले की जांच की दिशा बदल गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने पत्नी की हत्या की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  अवैध संबंध, तंत्र-मंत्र और आरोपी की मानसिक स्थिति को केंद्र में रख कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार की रात बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के सासन चौकी इलाके में स्थित बसौड़ा गांव के छीपा टोले में बिट्टी केवट (45) की पति ने ही हत्या कर दी थी। पुत्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला का धड़ घर के कमरे में और सिर चौरे (पूजा स्थल) पर मिला था। महिला के बड़े बेटे सुवेंद्र ने पुलिस को बताया मां की हत्या कर उसके पिता बृजेश केवट ने सिर को उपासना स्थल पर चढ़ा दिया और धड़ कमरे में गाड़ दिया। पुलिस ने धड़ व शव बरामद करने के साथ आरोपी पति बृजेश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



पुलिस ने आरोपी और उसके बेटों का बयान लिया। पूछताछ के दौरान  आरोपी ने बताया कि पत्नी का गांव के एक व्यक्ति से अवैध संबंध था। कई बार समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। इस वजह से उसने कुल्हाड़ी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उधर, लोगों का कहना है कि बिट्टी ने पहले पति की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed