वाराणसी : सपने में देखी मां-बाप और बहन की हत्या, युवक ने यूपी 112 पर दे दी सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 112 पर वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात तीन लोगों की हत्या की सूचना देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। इसके बाद पुलिस के फोन करने पर वह कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था।
काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से पुलिस युवक के घर पहुंची तो उसने कहा कि उसने सपने में देखा था कि उसके मां-बाप और बहन की हत्या कर दी गई है। इस पर सोचा कि क्यों न फोन कर टेस्ट कर लूं कि पुलिस आएगी या नहीं आएगी।
युवक के परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति सही न होने का हवाला देकर माफी मांगी तो हिदायत देकर पुलिस वापस लौट गई। युवक ने बृहस्पतिवार की रात दो बजे के लगभग 112 नंबर पर चार बार फोन कर सूचना दी थी।
112 नंबर की सूचना के आधार पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के पुलिसकर्मी सूचना देने वाले के मोबाइल पर फोन करने लगे तो वह कॉल भी नहीं रिसीव कर रहा था। वहीं, तीन लोगों की हत्या की सूचना पर एसएसपी ने मिर्जामुराद थाने के इंस्पेक्टर के साथ ही सीओ बड़ागांव और एसपी ग्रामीण को भी तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा।
भारी-भरकम पुलिस बल किसी तरह से जब युवक के घर पहुंची तो उसके मां-बाप और बहन सोई हुई मिली। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं होने और उसके परिजनों के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस को परेशान करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में कोताही न करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है।