फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder in jaunpur UP: psychiatrician man kills two including daughter stabbed four injured including son and wife

यूपी के जौनपुर में मर्डर से हड़कंप: मनोरोगी ने चाकू मारकर बेटी समेत दो की हत्या की, बेटे और पत्नी सहित चार घायल

Tue, 22 Dec 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Murder in jaunpur UP: psychiatrician man kills two including daughter stabbed four injured including son and wife
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। एक मनोरोगी ने अपनी बेटी समेत दो लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। वहीं, पत्नी, बेटे और भाभी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के भादी खासगांव की है।

विज्ञापन

भादी खास निवासी मुमताज उर्फ सोनू पुत्र मो. आज़म खान पिछले सात वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा है। कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन सोमवार को उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। युवक रास्ते से ही परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार की सुबह वह अचानक घर पहुंचा।
विज्ञापन



रसोई घर से चाकू उठाया और पत्नी फिरदौस पर हमला कर दिया। खुद को बचाते हुए वह बाहर की ओर भागी। तभी मुमताज ने सामने आई सात साल की बेटी हमैरा व ढाई साल के बेटे मोहम्मद पर हमला कर दिया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव करने पहुंची भयोहू नीलोफर को घायल करते हुए पत्नी की ओर दौड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को चाकू मारने के बाद वह सड़क पर आ गया। रास्ते से गुजर रही नोनहट्टा मोहल्ला निवासी सूलेमा देवी पत्नी अच्छेलाल यादव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी मंजूर हसन उर्फ गुड्डू पुत्र मुनीर हसन को भी घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे काबू में किया।

सभी घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां पत्नी फिरदौस, भयोहु नीलोफर, बेटा मोहम्मद व वृद्धा सूलेमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में सुलेमा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोपी मनोरोगी है। उपचार के लिए ले जाते समय वह रास्ते से भाग गया था और सुबह घर पहुंचकर परिजनों पर हमला कर दिया। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed