फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in jaunpur in electoral rivalry police force deployed in village

जौनपुर: चुनावी रंजिश में गोली मारकर वृद्ध की हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात 

Sun, 28 Mar 2021 10:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Murder in jaunpur in electoral rivalry police force deployed in village
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कुंवारदा गांव में चुनावी रंजिश के चलते रविवार की देर शाम गोली मारकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर लाइनबाजार थाने की पुलिस व सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कुंवरदा गांव में देर शाम करीब 8.45 बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान कहासुनी मारपीट में बदली और एक पक्ष से गोली चलने में वृद्ध की मौत हो गई। गोली रामजीत यादव (62) के गले में लगी। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष के स्वामीनाथ का कहना है कि उन्हें भी लोगों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा जिसमें उनकी पत्नी पुष्प लता देवी (70) समेत कई लोग घायल हुए है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में करीब तीन बजे दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि गोली लगने से वृद्ध की मौत हुई है लेकिन घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। छानबीन की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed