फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder charge in case of woman death after falling from roof of an apartment in Varanasi

छत से गिरकर महिला की मौत का मामला: परिजन बोले- हत्या हुई, आत्महत्या दिखाने के लिए शव नीचे फेंक दिया

Wed, 17 Jul 2024 05:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

वाराणसी में अपार्टमेंट की छत से गिरकर महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आत्महत्या का रूप देने के लिए महिला का शव नीचे फेंक दिया गया। 

विज्ञापन
Murder charge in case of woman death after falling from roof of an apartment in Varanasi
चौकाघाट पुलिस चौकी के पास परिजनों से बात करतीं पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की कॉटन मिल कॉलोनी में चार मंजिला संजय अपार्टमेंट की छत से गिरकर जान गंवाने महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम चौकाघाट पुलिस चौकी का घेराव किया। चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि महिला की हत्या की गई है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत से नीचे धकेल दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करे और किसी को बचाने का प्रयास न किया जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। सूचना पाकर एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और काशी जोन की एडीसीपी नीतू फोर्स के साथ पहुंचे। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जिसके बाद परिजन शव अंत्येष्टि के लिए ले गए।
विज्ञापन


ढेलवरिया क्षेत्र की दो बेटियों की मां रेनू गौड़ (35) छह साल से फ्लैट में रहने वाले साड़ी व्यापारी आदित्य मल्होत्रा के घर साफ-सफाई का काम करती थी। आदित्य इन दिनों परिवार के साथ बरेली गए हुए हैं। सोमवार शाम चार बजे पुलिस को सूचना मिली आदित्य के घर काम करने वाली रेनू का शव अपार्टमेंट के पीछे के हिस्से में जमीन पर पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आई तो अपार्टमेंट की छत पर रेनू के चप्पल, बैग, छाता और साड़ी का एक गठ्ठर पड़ा था। घटना से गुस्साए परिजनों और मोहल्लों के लोगों ने सोमवार रात संजय अपार्टमेंट के पास और चौकाघाट पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रेनू के शरीर के दाएं हिस्से में कान के ऊपर सिर में चोट लगी थी और उसकी पसलियां टूट गई थीं। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पति ने जैतपुरा थाने में दी हत्या की तहरीर
रेनू के पति सच्चेलाल गौड़ ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पत्नी की हत्या की गई है। सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई है। तहरीर में सच्चे लाल ने एक व्यक्ति को नामजद भी किया है। मांग की है कि साजिश में शामिल और वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed