फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder by slitting throat in Varanasi body found blood chaos among family members

वाराणसी में गला काटकर हुई थी हत्या: कमरे में मिली थी खून से सनी लाश, परिजनों में मचा कोहराम; जानें मामला

Sun, 30 Mar 2025 10:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

परिजनों ने अपने पिता के हत्यारे के लिए शिकायत दर्ज कराई है लेकिन किसी पर शंक नहीं जताया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बेटे के अनुसार, पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Murder by slitting throat in Varanasi body found blood chaos among family members
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हुकुलगंज निवासी सब्जी विक्रेता जितेंद्र जायसवाल (55) के गले पर धारदार औजार से दो बार वार कर उसकी हत्या की गई थी। यह खुलासा शनिवार को जितेंद्र के पोस्टमार्टम से हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


परिजनों ने मणिकर्णिका घाट पर शव की अंत्येष्टि की, जहां मुखाग्नि इकलौते बेटे अंकित ने दी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी जितेंद्र जायसवाल का पैर चार महीने पहले सड़क हादसे में टूट गया था। वह टीबी का भी मरीज था। इसी वजह से वह इन दिनों हुकुलगंज में पुश्तैनी मकान के एक कमरे में रहता था। 
विज्ञापन


पुश्तैनी मकान में ही उसके तीन अन्य भाई भी परिवार के साथ रहते हैं। जितेंद्र ने पुश्तैनी मकान के बगल में किराये पर कमरा भी ले रखा था। शुक्रवार शाम जितेंद्र की बेटी अमृता उसके कमरे में गई तो टेलीविजन ऑन था। जितेंद्र बिस्तर पर लहूलुहान मृत पड़ा था। उसके गले से खून बह रहा था। बेटी के शोर मचाने पर पत्नी उषा, बड़ी बेटी, सोनम, बेटा अंकित और आसपास के लोग आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के विवाद में की गई हत्या, नहीं हुई एफआईआर
अंकित ने मुखाग्नि देने के बाद शनिवार रात बताया कि पुश्तैनी मकान के विवाद में ही उसके पिता की हत्या की गई है। इसमें परिवार के लोगों की भूमिका ही संदिग्ध है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। पुलिस क्या और कैसे जांच कर रही है, समझ में नहीं आ रहा है। हमारे परिवार के आधार पिता अब रहे नहीं। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो सच उजागर हो जाएगा।

बोले अधिकारी
परिजनों ने पोस्टमार्टम करा कर मौत की वजह जानने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने लिखित में किसी पर शक नहीं जाहिर किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट थाने पर आएगी तो उसके आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रकांत मीना, डीसीपी वरुणा जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed