फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Munna bjarangi sharp shooter caught in varanasi deputy jailer murder case in mirzapur

6 साल पहले वाराणसी जिला जेल के डिप्टी जेलर की हुई थी हत्या, पकड़ा गया मुन्ना बजरंगी का शूटर

Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Munna bjarangi sharp shooter caught in varanasi deputy jailer murder case in mirzapur
पकड़ा गया मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिला जेल के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की 2013 में हुई हत्या का आरोपी अमजद रविवार की रात मिर्जापुर जिले की चील्ह पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने खम्हरिया लिंक रोड पटेहरा तिराहे से पकड़ लिया। मुन्ना बजरंगी गैंग के शार्प शूटर अमजद के पास पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि सीओ सदर संजय सिंह के नेतृत्व में टीम रविवार की शाम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि मुन्ना बजरंगी गैंग का शार्प शूटर बाइक से कहीं जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर खम्हरिया लिंक रोड पटेहरा तिराहे के पास से अमजद उर्फ पिंटू उर्फ डॉक्टर उर्फ अंगद उर्फ हफीजुल्ला निवासी रामसहायपुर थाना भदोही को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी अवधेश पांडेय ने बताया कि 2014 में अहरौरा में हुए गैंगवार में कल्लू पांडेय, सूरज सिंह, राजेश चौधरी की अमजद ने गोली मारकर हत्या की थी।

इससे पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में 2013 में स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना सोनी की हत्या कर चांदी लूट ली थी। 2013 में ही उसने कैंट, वाराणसी में जिला जेल के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद से यह मुन्ना बजरंगी का खास हो गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिनों से वह कटरा कोतवाली की बड़ी बसही स्थित ससुराल में किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। बरामद बाइक उसने रोहनिया और लंका वाराणसी से चुराई थी। 

दर्ज हैं हत्या और लूट के मुकदमे :
अमजद पर हत्या, लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। अमजद के खिलाफ अहरौरा और कटरा कोतवाली के साथ वाराणसी के कैंट थाने में हत्या, इलाहाबाद में हत्या का प्रयास समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह चोरी की बाइक और आधुनिक हथियार का इस्तेमाल करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed