फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation will give land to 24 urban PHCs

24 शहरी पीएचसी को जमीन देगा नगर निगम

Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will give land to 24 urban PHCs
शहरी क्षेत्र के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नगर निगम जमीन उपलब्ध कराएगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बुधवार को बताया कि नगर क्षेत्र के कुल 24 में से 20 स्वास्थ्य केंद्रों के पास भूमि की उपलब्धता हो गई है। चार केंद्रों के आसपास जमीन नहीं मिल पाई है। शहरी पीएचसी कोनिया के लिए आईडीएच कॉलोनी पार्क में जमीन का चयन किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर के लिए बागेश्वरी मंदिर के बगल में, राजघाट केंद्र के लिए भारद्वाजी टोला, बड़ी बाजार केंद्र के लिए बकराबाद ट्यूबवेल के बगल में, पांडेयपुर केंद्र के लिए आजमगढ़ रोड पर प्रेमचंद्र स्कूल के समीप, सिकरौल के लिए गुरुद्वारा के पास, चौकाघाट के लिए हुकुलगंज स्थित पुराने शहरी पीएचसी के पास, टाउनहाल/ पहड़िया के लिए बेनीपुर साईं मंदिर के पास, अर्दली बाजार के लिए सरसौली पानी टंकी के पास, शिवपुर के लिए जेलखाना सेतु निगम के कार्यालय शिवपुर कॉलोनी, बजरडीहा के लिए हनुमान मंदिर के पास, आनंदमयी के लिए नगवां मस्जिद एवं प्राथमिक विद्यालय के पास, दुर्गाकुंड के लिए भिखारीपुर तिराहे से चुनार जाने वाले मार्ग पर, भेलूपुर के लिए बड़ी गैबी चौराहे के पास, मंडुवाडीह के लिए रानीपुर स्थित मिडिल स्कूल के पास, माधोपुर के लिए रेलवे कॉलोनी के पास, लल्लापुरा के लिए सोनिया पुलिस चौकी के पास, कैंटोमेंट पीएचसी के लिए लहरतारा तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय और पानी टंकी के पास, सेवा सदर केंद्र के लिए हिंदू सेवा सदन के बगल में, जैतपुरा केंद्र के लिए काशीपुरा पियरी पुलिस चौकी के पीछे भूमि का चयन किया गया है। जबकि पीएचसी बेनिया, मदनपुरा, अशफाक नगर और सदर बाजार के आसपास नगर निगम की भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed