फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation team reached IMA, doctors deposited Rs 19.86 lakh tax

Varanasi News: आईएमए में पहुंची नगर निगम की टीम, डाॅक्टरों ने 19.86 लाख टैक्स जमा किया

Tue, 26 May 2026 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team reached IMA, doctors deposited Rs 19.86 lakh tax
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा में सोमवार को नगर निगम की ओर से लगाए गए कैंप में 100 से ज्यादा डॉक्टरों ने अपनी कर संबंधी समस्या बताई। इसका मौके पर समाधान किया गया और डाॅक्टरों ने टैक्स भी जमा किया। दो दिन के कैंप के पहले दिन 19.86 लाख रुपये टैक्स में जमा किए गए। कैंप का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डाॅ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने चिकित्सकों के लिए नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि समय पर टैक्स जमा करना सभी की जिम्मेदारी है। आईएमए सचिव ने बताया कि चिकित्सकों को एक ही जगह अनुज्ञा शुल्क, गृहकर, जलकर, सीवर टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है, ये सराहनीय है। अपर नगर आयुक्त शिखा मौर्या, अमित कुमार के निर्देशन में कैंप लगा। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. पीके तिवारी, डॉ.अनिल ओहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed