फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation removed encroachment from 550 bighas of government land

Varanasi News: नगर निगम ने 550 बीघे सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया

Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed encroachment from 550 bighas of government land
नगर निगम ने 550 बीघे सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों में इनका होगा इस्तेमाल
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम की ओर से लैंडबैंक बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 550 बीघे सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया गया है। पिछले दिनों हुए सर्वे में 1400 बीघे से अधिक सरकारी जमीनों को चिह्नित किया गया था। पहले उन जमीनों से कब्जा हटवाया जाएगा, जहां कोई विवाद नहीं है। टीन शेड लगाकर कब्जा करने वालों को हटवाया जाएगा।

कब्जा हटवाने के बाद जमीन को तारों से घेरकर नगर निगम अपना बोर्ड लगाएगा। इनका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के विकास में किया जाएगा। इन पर कम्युनिटी सेंटर, बरातघर, पार्क आदि का विकास किया जाएगा। इन पर बीते कई सालों से लोगों का कब्जा है। इनकी कीमत तकरीबन 700 करोड़ रुपये के आसपास होगी। कुछ जमीन से कब्जा हटवाकर वहां पिलर लगाए गए हैं। कुछ जगहों पर निगम ने अपना बोर्ड और तारों का घेरा बनवाकर इसे पूरी तरह से अपनी संपत्ति घोषित कर दिया है। नवविस्तारित इलाकों के सर्वे में 79 गांव ऐसे मिले हैं, जहां पर 1300 बीघे से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा था। लंबे वक्त से ग्राम सभाओं का वर्चस्व होने के कारण लोगों ने मनमाने तरीके से कब्जा करके रखा था। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि नगर निगम की ओर से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया जा रहा है। इसे नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed