{"_id":"6527d7a004b5cd3a1403b743","slug":"municipal-corporation-of-varanasi-said-pm-and-cm-picture-will-be-placed-in-every-durga-panda-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वाराणसी नगर निगम बोला- हर दुर्गा पंडाल में लगेगी पीएम-सीएम की तस्वीर, मेयर बोले- ऐसा कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वाराणसी नगर निगम बोला- हर दुर्गा पंडाल में लगेगी पीएम-सीएम की तस्वीर, मेयर बोले- ऐसा कुछ नहीं
Thu, 12 Oct 2023 04:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:55 PM IST
सार
वाराणसी नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह कह रहे हैं कि स्वच्छ काशी-सुंदर काशी की थीम वाले पूजा-पंडालों में पीएम-सीएम की तस्वीर लगेगी।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह कह रहे हैं कि स्वच्छ काशी-सुंदर काशी की थीम वाले पूजा-पंडालों में पीएम-सीएम की तस्वीर लगेगी। ऐसा मेयर ने कहा है। स्वच्छता पुरस्कार भी दिया जाएगा। हालांकि, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। बैठक में पूजा समिति के एक पदाधिकारी ने पीएम की तस्वीर लगाने की इच्छा जताई थी, इस पर कहा गया था कि स्वेच्छा से कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन भाजपा के चुनाव चिन्ह को लगाने से मना किया गया था।
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी और शिपू गिरि ने मंगलवार को पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें पूजा पंडालों के आसपास सफाई का मामला उठा। बाद में नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने कुछ मीडिया कर्मियों से बात की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वह कह रहे हैं कि मेयर साहब ने कहा है कि पूजा पंडालों में पीएम और सीएम की तस्वीर लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाए। इसपर विवाद बढ़ा तो पीआरओ ने एक और वीडियो संदेश जारी किया और बयान से मुकर गए। उनका कहना था कि पूजा पंडाल समितियों स्वतंत्र हैं। किसी तरह का दबाव नहीं डाला जा रहा है। नगर निगम की तरफ से सारी व्यवस्था की जा रही है। जोनल अधिकारी हर व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन