फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal commissioner relieved JE of Jalkal from duty took action for negligence

Varanasi News: जलकल के जेई सस्पेंड, दूसरी बार की बड़ी लापरवाही, मिली थी चेतावनी; नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

Mon, 26 Aug 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

Varanasi News: इसके पहले भी लापरवाही के आरोप में जेई के खिलाफ एक्शन लिया गया था। इस बार नगर आयुक्त ने सख्त निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Municipal commissioner relieved JE of Jalkal from duty took action for negligence
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जलकल के अवर अभियन्ता को लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना दिए गायब रहने के आरोप में जलकल विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


जलकल विभाग में कार्यरत अवर अभियन्ता अभिषेक सिंह की तैनाती जोन दक्षिणी में है। अधिशासी अभियन्ता (दक्षिणी) के द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि अभिषेक सिंह पिछले काफी दिनों से बगैर अनुमति लिए तथा बिना किसी सूचना के मुख्यालय से बाहर हैं।
विज्ञापन


इसके कारण अभिषेक से कार्य लिया जाना सम्भव नही हो पा रहा है। बताया जाता है कि वे इसके पूर्व भी बिना बताये कार्य से गायब थे, जिसके कारण विगत 27 जुलाई को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुये जलकल विभाग से कार्यमुक्त करने का आदेश दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed