फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mulayam Singh Yadav abolished the 'Inspector Raj' and the *chungi* (octroi) system in the interest of traders.

Varanasi News: मुलायम सिंह यादव ने व्यापारियों के हित में इंस्पेक्टर राज चुंगी व्यवस्था को किया था समाप्त

Mon, 19 Oct 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav abolished the 'Inspector Raj' and the *chungi* (octroi) system in the interest of traders.
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रखौना गांव में रविवार को समाजवादी व्यापार सभा के जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर व्यापारियों के हित में तीन बटे सात इंस्पेक्टर राज चुंगी व्यवस्था जैसे काले कानून को समाप्त किया था। सपा की सरकार बनने पर व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन होगा। इसमें व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। मौके पर उन्होंने 30 अक्तूबर को समाजवादी व्यापार सभा के मंडल स्तर के सम्मेलन के सफलता के लिए व्यापारियों से सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सियाराम केसरी को प्रदेश सचिव मनोनीत करते हुए माल्यार्पण किया। मौके पर स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के हाथों को मजबूत करने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने की। संचालन महासचिव प्रदीप मोदनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed