{"_id":"4a7601afbe84e7ab06c976ca7c55c719","slug":"mulayam-in-class-tenth-xii-district-ahead-of-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में मुलायम, बारहवीं में मोदी का जिला आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में मुलायम, बारहवीं में मोदी का जिला आगे
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 18 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय जिले आजमगढ़ के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर प्रदेश में पहला स्थान स्थान बनाया है जबकि इंटरमीडिएट के पास प्रतिशत के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विद्यार्थी पूर्वांचल में आगे रहे हैं। इंटर की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर वाराणसी तेरहवें स्थान पर रहा और हाईस्कूल में पांचवें स्थान पर जगह मिली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में आजमगढ़ के 94.49 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह प्रदेश में सर्वाधिक पास प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर इसी मंडल बलिया जिला रहा, जहां का पास प्रतिशत 93.01 फीसदी रहा। तीसरे स्थान आजमगढ़ का मंडल का मऊ जिला रहा, यहां 91.88 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। हाई स्कूल परीक्षा में सूबे में वाराणसी का स्थान 13 वां रहा और पूर्वांचल में पांचवें स्थान पर रहा। 90.12 पास प्रतिशत के साथ गाजीपुर छठवें स्थान पर रहा जबकि जौनपुर 15वें स्थान पर रहा।
इंटरमीडिएट में पास प्रतिशत के मामले में सूबे 10 जिलों की सूची में पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसी जिले को जगह नहीं मिल पाई है। सबसे बेहतर स्थिति वाराणसी जिले की ही है, जो 32 वें स्थान पर है। जिले में 92.37 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। जौनपुर में 90.91 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और उसका स्थान सूबे में 42वां है। भदोही 46 वें (90.06 फीसदी) और सोनभद्र 89.23 फीसदी पास प्रतिशत के साथ 49वें स्थान पर है जबकि आजमगढ़ 63वें स्थान पर है।