Mukhtar Ansari: रूंगटा मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ अब तीन जुलाई को सुनवाई, पढ़ें- क्या है पूरा मामला?
महावीर प्रसाद की तहरीर पर एक दिसंबर 1997 को भेलूपुर थाना में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में सातवें गवाह केरल निवासी ड्राइवर एमवी साजन को बहुत प्रयास के बाद भी अभियोजन पक्ष पेश नहीं कर सका। इस पर कोर्ट ने अभियोजन का अवसर समाप्त कर अग्रिम कार्रवाई का आदेश दिया।
विस्तार
कोयला व्यवसायी नंद किशोर रूंगटा के भाई महावीर प्रसाद रूंगटा को धमकाने के मामले में अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता के निधन की वजह से बार एसोसिएशन ने शोक प्रस्ताव पास किया। इस रण सुनवाई स्थगित हो गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी एमएलए) उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत ने अब सुनवाई की अगली तिथि तीन जुलाई तय की है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी से हाल बेहाल, 28 जून तक मानसून पहुंचने के आसार, IMD ने दी खास जानकारी
महावीर प्रसाद की तहरीर पर एक दिसंबर 1997 को भेलूपुर थाना में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में सातवें गवाह केरल निवासी ड्राइवर एमवी साजन को बहुत प्रयास के बाद भी अभियोजन पक्ष पेश नहीं कर सका। इस पर कोर्ट ने अभियोजन का अवसर समाप्त कर अग्रिम कार्रवाई का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में निगरानी याचिका दायर की। पक्षकारों की बहस सुनने के बाद अदालत ने 25 अप्रैल 2023 को निगरानी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद वादी ने मुकदमे की पत्रावली हाईकोर्ट भेजने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
युवक को घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
सरसौली भोजूबीर निवासी एक व्यक्ति को वाहन के धक्के से घायल युवक को क्लिनिक पर ले जाकर उपचार कराना महंगा पड़ा। घायल के नाराज साथियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में कैंट पुलिस ने मुकदमा किया है।
पीड़ित राजेश कुमार सोनकर के अनुसार सोमवार को उसके घर के सामने ऑटो के धक्के से घायल एक व्यक्ति को वह घर के बगल में क्लिनिक में ले जा कर उपचार कराया और घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद अज्ञात छह से सात की संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट की। पास पड़ोस के लोगों के आने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।