{"_id":"5f7818ab8ebc3e9b8268b511","slug":"mukhtar-ansari-gang-meraj-surrendered-in-police-station-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मुख्तार अंसारी के गुर्गे मेराज ने किया समर्पण, भांजा और भाई पहले हो चुका है गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मुख्तार अंसारी के गुर्गे मेराज ने किया समर्पण, भांजा और भाई पहले हो चुका है गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 11:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
जैतपुरा थाने में मेराज ने किया सरेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह (आईएस-191) के सदस्य मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज ने शनिवार की सुबह वाराणसी के जैतपुरा थाने की सरैयां चौकी में जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस मेराज को अदालत में पेश करने की तैयारी के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
पांच सितंबर को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेन निवासी और पहड़िया क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले मेराज के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेराज पर आरोप है कि उसने फर्जीवाड़ा कर अपनी पिस्टल के लाइसेंस का नवीनीकरण कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद जैतपुरा और कैंट थाने में मेराज के खिलाफ चार अन्य मुकदमे भी दर्ज किए गए। इस बीच पुलिस ने मेराज के भाई व यूपी पुलिस के सिपाही सेराज और भांजे कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर परवेज को गिरफ्तार किया। पुलिस मेराज के घर कुर्की की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा कर उसे तलाश रही थी, तब तक उसने खुद ही समर्पण कर दिया।
विज्ञापन