फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mughal sarai rail zone is on high alert after naxalite movement

नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाने पर मुगलसराय रेल मंडल में हाई एलर्ट जारी

Mon, 26 Nov 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
mughal sarai rail zone is on high alert after naxalite movement
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने अपने नेता कोटेश्वर राय उर्फ किसन जी की पुण्य तिथि पर शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा की है। 24 से 30 नवंबर तक मनाए जा रहे शहीद सप्ताह के मद्देनजर मुगलसराय रेल मंडल में हाई एलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी नक्सली संगठन प्रति वर्ष 24 से 30  नवंबर तक कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी की पुण्यतिथि पर शहीदी सप्ताह मनाते हैं। नक्सलियों ने इस वर्ष भी झारखंड और बिहार में शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल का अधिकतर भाग बिहार और झारखंड में ही पड़ता है।
विज्ञापन


नक्सल आंदोलन का असर ट्रेनों के परिचालन पर न पड़े इसके लिए रेलवे ने मंडल में हाई एलर्ट जारी किया है। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल को रेलवे स्टेशन, रेलवे पुलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में रात के समय विशेष कर दरवाजा और खिड़की बंद रखने का निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed