फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mugalsarai patna train route disrupted due to OHE wire breakdown

ओवरहेड वायर टूटने से दिल्ली-हावड़ा रूट सात घंटे रहा ठप, यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 15 Apr 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली/मिर्जापुर Updated Sun, 15 Apr 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Mugalsarai patna train route disrupted due to OHE wire breakdown
ट्रेनों के रुकने पर गुस्साए यात्रियों ने मिर्जापुर के पहाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर स्लीपर रख दिया - फोटो : अमर उजाला
पटना-मुगलसराय रेलखंड पर वरुना और डुमरांव स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे बक्सर-पटना ईएमयू के पेंटों में फंसने से ओएचई वायर और स्पोर्टिंग रॉड क्षतिग्रस्त हो गए। इससे मुगलसराय-पटना रूट सात घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा और ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं।
विज्ञापन


इससे नाराज यात्रियों ने छितमपुर में तोड़फोड़ और पथराव किया। मिर्जापुर के पहाड़ा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर कार्यालय में तोड़फोड़ की। ट्रैक पर स्लीपर, बोल्डर रख दिए। स्टेशन मास्टर ने सौ अज्ञात के खिलाफ जीआरपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पटना-मुगलसराय रूट पर शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे बक्सर पटना ईएमयू वरुना से आगे बढ़ी। इसी दौरान इंजन के पेंटों में फंसकर ओएचई वायर टूट गया। इससे डाउन लाइन बाधित हो गई। इससे ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गईं। मंडुआडीह-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस को गया के रास्ते पटना भेजा गया। छितमपुर के पास जनसाधारण एक्सप्रेस रुकने पर यात्रियों ने पटरी पर स्लीपर रख दिया। ट्रेन और केबिन पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। व्यासनगर और कुछमन रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों ने हंगामा और पथराव किया।

मिर्जापुर के पहाड़ा रेलवे स्टेशन पर विक्रमशिला, ताप्तीगंगा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेनें चार घंटे तक रोक दी गईं। स्टेशन पर पानी न मिलने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर उनके दफ्तर में ताला जड़ दिया।


खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और ट्रैक पर स्लीपर तथा बोल्डर रखकर जाम कर दिया।  स्टेशन मास्टर रामजी वर्मा ने सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्पात मचाने, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में जीआरपी मिर्जापुर को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed