{"_id":"61a28c2ca03972199937fed0","slug":"mp-saw-the-plight-after-reaching-the-adopted-village-varanasi-news-vns624895410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने गोद लिए गांव पहुंचकर देखी दुर्दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने गोद लिए गांव पहुंचकर देखी दुर्दशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गोद लिए गांव की दुर्दशा देखने शनिवार को राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को 10 दिन में गांव में बदलाव का आश्वासन दिया और गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने का भरोसा दिया। उन्होंने गांव से भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
राज्यसभा सांसद ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में समीता देवी को पोषण पोटली दी। छोटे बच्चाें का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी पार्टी का प्रयास है। जो 70 साल में देश का विकास नहीं हुआ वह विकास महज सात सालों में हुआ है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में उज्ज्वला योजना के तहत डेढ़ करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साथ सौभाग्य योजना के अंतर्गत पहली बार सरकार ने 70 लाख लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विकास जायसवाल, रक्षिता सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, महेंद्र सिंह चंदेल, प्रमोद कुमार सिंह, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।
सांसद आदर्श गांव का किया मुआयना
राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने शनिवार को सांसद आदर्श गांव अनंतपुर व बखरिया का मुआयना किया। अनंतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए लर्निंग मटेरियल कंपोजिट ग्रांट से उपलब्ध कराने को कहा। स्कूल के तीन कक्षों में टाइल्स नहीं लगे होने पर नाराजगी जताई। बरात घर के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए अफसरों को निर्देशित किया। शिवमंदिर के पास स्थित तालाब में मनरेगा से कराये गये कार्यों को भी देखा। संवाद