{"_id":"67449cc1ea1691199c01aac9","slug":"mp-ravi-kishan-said-on-sambhal-issue-i-would-like-to-tell-muslims-not-to-get-influenced-by-the-words-of-their-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल मामले पर सांसद रवि किशन बोले : मुसलमानों से कहना चाहूंगा कि अपने नेताओं की बातों में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल मामले पर सांसद रवि किशन बोले : मुसलमानों से कहना चाहूंगा कि अपने नेताओं की बातों में न आएं
Mon, 25 Nov 2024 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 09:20 PM IST
सार
सांसद रवि किशन वाराणसी में थे और इस दौरान इन्होंने संभल की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों से कहना चाह रहा कि अपने नेताओं की बात में न आएं। विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर कहा कि बचकानी बात करेंगे तो हार मिलेगी।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोरखपुर के सांसद रवि किशन वाराणसी के निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। अनौपचारिक बातचीत के दौरान विपक्ष के ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्होंने कहा कि झारखंड में मिली जीत पर नहीं बोलते हैं जब हारते हैं तो ईवीएम पर बोलते हैं कहा बचकानी बात करेंगे तो हार मिलेगी।
विज्ञापन
कहा कांग्रेस जहां भी जिसके साथ जुड़ती है उसको लेकर डूबती है। बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए गठबंधन के लोगों के साथ बैठकर तय होगा कि वहां पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा। यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर भी इन्होंने कहा कि यूपी में ऐतिहासिक जीत मिली है हम लोग 27 के चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
बोले बाटेंगे तो कटेंगे एक रहेंगे सेफ रहेंगे जैसे साफ बातों का परिणाम रहा। संभल की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर टीम गई थी पथराव उन पर हुआ गलत हुआ। मुसलमान से कहना चाहूंगा कि अपने नेताओं की बातों में न आएं।
विज्ञापन