Bhadohi: जिले की नई एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने जवानों से लगवाई दौड़, जानिए- उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:18 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर में 112 वाहनों के टूल कीट का निरीक्षण करती एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन।
- फोटो : अमर उजाला
