{"_id":"6678075748b26554ab028019","slug":"mp-babu-singh-kushwaha-took-cognizance-death-of-old-man-land-dispute-in-varanasi-reached-the-house-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: जमीन विवाद में वृद्ध की मौत का सांसद ने लिया संज्ञान, पहुंचे पीड़ित परिवार के घर; कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: जमीन विवाद में वृद्ध की मौत का सांसद ने लिया संज्ञान, पहुंचे पीड़ित परिवार के घर; कही ये बात
Sun, 23 Jun 2024 05:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:01 PM IST
सार
Varanasi News: जमीन विवाद को लेकर कुछ दिन पहले हुई मारपीट में वृद्ध की जान चली गई थी। पुलिस ने शव को कब्ले में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बातचीत करते सांसद, पूर्व मंत्री समेत अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित बेनीपुर (महेश पट्टी) गांव में जमीन के विवाद को लेकर विगत दिनों दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान मुन्नीलाल मौर्य की हुई हत्या को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा आयोजित शोकसभा में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़', नीतिकेश सिंह, कन्हैयालाल राजभर व आनंद मौर्य ने मृतक मुन्नीलाल के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने मृतक के बेटे कमलेश मौर्य तथा उनके पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी लिया और न्याय दिलाने हेतु आश्वासन दिया।
मौके पर पहुंचे एसीपी राजा तालाब अजय कुमार श्रीवास्तव से नेताद्वय ने कहा कि अन्य दोषियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित के जमीन को चिन्हित कर उन्हें दिलाने हेतु कहा तथा सरकार से उचित मुआवजा तथा न्याय दिलाने हेतु अपील किया।
इस दौरान मुख्य रूप से बबलू मौर्य, सभाजीत मौर्य, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना मौर्य, तेजनाथ पटेल पूर्व प्रधान, आनंद मौर्य, विक्की चौहान, विकास मिश्रा, दीपू त्रिपाठी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।