फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Atul Rai case family member unaware on death of rape victim 

अतुल राय प्रकरण: दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बाबा अनजान, बोले- गरीब हूं लेकिन पोती की लड़ाई मरते दम तक लड़ेंगे

Wed, 25 Aug 2021 09:21 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Wed, 25 Aug 2021 09:21 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर करते हुए 16 अगस्त को पीड़िता और उसके साथी युवक ने एक साथ खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की 21 और युवती की 24 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
MP Atul Rai case family member unaware on death of rape victim 
सुप्रीम कोर्ट के बाहर घटनास्थल पर तैनात पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली बलिया निवासी युवती के बाबा ने कहा कि उन्हें पौत्री की मौत की जानकारी नहीं है। कहा, उनकी पौत्री पर बहुत दबाव डाला गया, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। माली हालत ठीक नहीं है, लेकिन उसकी लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन


मऊ जिले के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने पिछले दिनों अपने मित्र के साथ सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह कर लिया था, उसकी मंगलवार को मौत हो गई। बलिया स्थित एक गांव के घर पर युवती के बाबा, दादी और उसकी बहन ही हैं। बाबा को पौत्री की मौत की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उसे बड़े अरमानों से पाला था। सोचा न था कि ये दिन भी देखना पड़ेगा।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता की हार्टअटैक से हो चुकी है मौत

पीड़िता के बाबा ने बताया कि युवती के पिता का चार वर्ष पूर्व हार्टअटैक से निधन हो गया था। युवती ने गांव पर कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वाराणसी में पढ़ाई की। बताया कि सांसद अतुल राय ने उनकी पौत्री को छात्र राजनीति में उतारा। चुनाव भी लड़वाया। उसी ने उसकी जिंदगी बर्बाद भी कर दी। पौत्री के झुलसने की सूचना मिलने के बाद से उसकी मां और भाई दिल्ली में हैं। उसके बाद दिल्ली से कोई सूचना नहीं आई। बाबा ने कहा कि दोनों के दिल्ली से आने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। कहा कि वह गरीबी से जरूर जूझ रहे हैं, लेकिन अतुल राय के खिलाफ मुकदमा लड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया, लेकिन उनकी पौत्री पीछे नहीं हटी। उधर, पास पड़ोस के लोग इस घटना पर मुंह खोलने को तैयार नहीं थे। सांसद अतुल राय के डर से कोई कुछ बोलने से कतरा रहा था।

फेसबुक लाइव के दौरान उठाया कदम

वाराणसी के एक कॉलेज की पूर्व छात्रा और गाजीपुर निवासी उसके साथी ने नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर करते हुए आत्मघाती कदम उठाया था। 16 अगस्त को पीड़िता और उसके साथी युवक ने एक साथ खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। लाइव वीडियो में पीड़िता और उसके साथी ने वाराणसी पुलिस के तत्कालीन अफसरों और न्याय व्यवस्था को कोसते हुए यह कदम उठाया था। आग से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवक की 21 और युवती की 24 अगस्त को मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed