फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   moulana arshad madani says that some people do politics with hindu and muslim

हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर सियासत की रोटी सेंक रहे कुछ लोग:मदनी

Tue, 09 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 09 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
moulana arshad madani says that some people do politics with hindu and muslim
बेनियाबाग में इस्लाहे मुआशरा में मौलाना अरशद मदनी को सुनने उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बेनियाबाग में सोमवार की रात आयोजित इस्लाहे मुआशरा में जमीअत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कुछ लोग हमारे मुल्क के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की नापाक कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर इस मुल्क में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं रहेंगे तो बहुसंख्यक भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। मौलाना ने कहा कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम को लड़ाकर सियासत की रोटी सेंक रहे हैं। ऐसे लोगों को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान ऐसा मुल्क है जहां सदियों से अलग-अलग मजहब, जाति, भाषा संस्कृति के मानने वाले रहते हैं। अनेकता में एकता ही इसे पूरी दुनिया में अलग पहचान देती है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नफरत हमेशा मुहब्बत से खत्म होगी। मुसलमान अपने इखलाक को सुन्नत के मुताबिक कर लें तो दुनिया में नफरत की कोई गुंजाइश ही नहीं।
जमीअत उलेमा महाराष्ट्र के महासचिव मौलाना हलीमुल्लाह कासमी ने कहा कि हमें चाहिए कि शरीयत के बताए हुए तरीके पर चलते हुए साथ मिलकर रहें। सभी के साथ अच्छा सुलूक करें।

जमीअत उलेमा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नज्मे मोहम्मद कासमी ने कहा कि अगर हम दुनिया व आखिरत दोनों में कामयाबी चाहते हैं तो हमें चाहिए कि अल्लाह और उसके रसूल की बताई हुई बातें को अपनी जिंदगी में शामिल करें।


मौलाना नूरुल हसन कासमी और सदारत कर रहे मौलाना अब्दुल्लाह नासिर कासमी ने भी तकरीर की। जलसे का आगाज कारी रहमतुल्लाह इलाहाबादी के तिलावते कलाम पाक से हुआ। कारी महमूद आलम बलियावी ने नात पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed