फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MoU signed between IIVR and Agriculture University, Gwalior to promote scientific collaboration

Varanasi News: वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईआईवीआर और कृषि विवि ग्वालियर के बीच एमओयू

Thu, 21 May 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between IIVR and Agriculture University, Gwalior to promote scientific collaboration
सब्जी अनुसंधान एवं कृषि विकास में वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी के भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि, ग्वालियर के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। इस एमओयू के अंतर्गत दोनों प्रतिष्ठित संस्थान मिलकर सब्जी प्रजनन, उन्नत संकर बीज उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और कृषि जैव प्रौद्योगिकी जैसे तकनीकी क्षेत्रों में अनुसंधान करेंगे। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ल और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान उच्च स्तरीय बैठक में दोनों संस्थानों के मध्य भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. डीपी. सिंह, डॉ. एएन सिंह, डॉ. अनंत बहादुर, पीएमई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed