{"_id":"6741c81eb37bda3eb5057f34","slug":"mou-on-aiims-like-facility-is-a-victory-of-people-s-rights-patients-will-benefit-only-when-money-is-used-prop-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू जन अधिकारों की जीत, पैसे का होगा सही उपयोग तभी मरीजों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू जन अधिकारों की जीत, पैसे का होगा सही उपयोग तभी मरीजों को मिलेगा लाभ
Sat, 23 Nov 2024 05:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:48 PM IST
सार
बीएचयू के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर ओम शंकर ने बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू को जनता के अधिकारों की जीत बताया है। कहा कि मिलने वाले बजट का सही उपयोग हो तभी मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
डाक्टर ओम शंकर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा पर एमओयू हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर ने जनता के अधिकारों की जीत बताया है। उनका कहना है निश्चित तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की भागीदारी से आईएमएस का बजट बढ़ेगा लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए मिलने वाले बजट का सही उपयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
तभी मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। हृदय रोग विभाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओम प्रोफेसर ओमशंकर ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के अधिकार की लड़ाई उनके द्वारा 2011 से लड़ी जा रही है। तब से लेकर अब तक कई आंदोलन भी हुए आखिर अब जाकर अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि एम्स जैसी सुविधा को लेकर 2018 में स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के बीच एमओयू हुआ था। देशभर में एम्स के संचालन में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिस तरह की भागीदारी है, अब ऐसा आईएमएस में भी होगा।जिस तरह से बीएचयू में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी बनी हुई है, उसको दूर करवाने के लिए आंदोलन अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
