फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother thrown her three child in well two died in bijpur sonbhadra

दर्दनाक: तीन मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर गायब हुई मां, दो की मौत, एक को बचाया

Thu, 26 Mar 2020 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Mother thrown her three child in well two died in bijpur sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत में बुधवार देर रात घटी दर्दनाक घटना ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पिंडारी ग्राम पंचायत के कैमहाडॉड़ टोले में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया। घटना में दो मासूम बच्चों की कुएं में मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं एक बच्ची को किसी तरह से बचाया जा सका है। घटना के बाद महिला घर से फरार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पिंडारी ग्राम पंचायत कैमहाडॉड़ टोले में अपने सास-ससुर के साथ रह रही देवंती पत्नी विजय गोंड ने देर रात 11 बजे के करीब अपने पड़ोसी की पत्नी रामप्यारे का दरवाजा खटखटाया और बताया कि उसके दो बच्चे कुएं में गिरकर मर गए हैं और एक बच्ची जिंदा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इतना बताने के बाद महिला वहां से भाग गई। पड़ोसियों द्वारा कुएं में झांक कर देखा गया तो मामला सही पाया गया। आनन-फानन में मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी गई। एक युवक ने रस्सी के सहारे कुएं में घुसकर 6 वर्षीय बच्ची अनु को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों मासूम को बच्चों और अनु को तुरंत रिहंद चिकित्सालय ले गई। जहां दो बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कुएं से निकाली गई बच्ची अनु ने गांव वालों को बताया कि उसकी मां देवंती ने उसे और उसके दो भाइयों को कुएं में फेंक दिया।

मरे हुए बच्चों की शिनाख्त अनुज 3 वर्ष और दीपांशु 1 वर्ष के रूप में की गईं। पुलिस के अनुसार बच्चों का पिता विजय गोंड 10 महीने से चेन्नई काम करने गया हुआ है। पुलिस बच्ची अनु को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार बच्ची बहुत डरी हुई है कुछ भी सही-सही नहीं बता पा रही है। पुलिस द्वारा बच्चों की मां देवंती की भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा गांव एवं महिला के मायके तक उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं चल पा सक है। महिला द्वारा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया गया, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed