फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother son dies due to Current in Varanasi

यूपी: करंट की चपेट में आई मां तो बचाने पहुंचा बेटा भी झुलसा, दोनों की एक साथ मौत

Tue, 20 Oct 2020 01:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 20 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mother son dies due to Current in Varanasi
मां-बेटे की फाइल फोटो।

यूपी के वाराणसी जिले के सेवापुरी क्षेत्र स्थित भीषमपुर (भुलकेपुरा) गांव में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना अंतर्गत भुलकेपुरा निवासी विनोद कुमार सिंह (48) घर पर रहकर खेती करते थे और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बताया जाता है कि दोपहर के समय उनकी मां दुर्गा देवी (75) कूलर का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रहीं थी। प्लग का तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गईं। दुर्गा देवी की चीख सुन कर विनोद उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और मां-बेटे अचेत हो गए।

विज्ञापन

जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में नहीं था। विनोद की पत्नी सुमन और बेटा सनी सिंह वाराणसी से दवा लेकर घर आए तो दोनों को अचेत पड़ा देख शोर मचाया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद मां-बेटे को सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

थानाध्यक्ष कपसेठी राजू दिवाकर ने बताया कि शुरुआत में ग्रामीणों ने गलत सूचना दी थी। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली के खंभे का तार टूटने से करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हुई है। बाद में सामने आया कि घर में कूलर का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed