{"_id":"5e8e0deb8ebc3e75e205ff87","slug":"mother-son-death-due-to-falling-in-a-well-under-suspicious-circumstances-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मां-बेटे की मौत
Wed, 08 Apr 2020 11:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले की विंध्याचल कोवताली क्षेत्र के चतुरिया गांव में बुधवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूर कुएं में मां और पुत्र गिर गए। परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
गांव निवासी 30 वर्षीय नितिका पत्नी विजय कुमार मौर्या छह वर्षीय पुत्र उत्कर्ष के साथ कुएं पर गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों कुएं में गिर गए। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। चर्चा है कि गृह कलह से ऊब कर उसने जान दे दी। जबकि परिजनों का कहना था कि वह स्नान करने गई थी इस दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नितिका का मायका प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के मेगिया गांव में है। उसकी शादी 2012 में हुई थी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश राय ने मायके वालों को सूचना दी। बताया गया कि नितिका के माता-पिता नहीं है। भाई बाहर रहता है। दादा बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन