फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Saraswati became Ganesh ji's sister, Lord Shri Ram was seated with him

Varanasi News: मां सरस्वती बनीं गणेश जी की दीदी, साथ में विराजे प्रभु श्रीराम

Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother Saraswati became Ganesh ji's sister, Lord Shri Ram was seated with him
मां सरस्वती बनीं गणेश जी की दीदी, साथ में विराजे प्रभु श्रीराम
विज्ञापन

- शहर में 500 से अधिक बनीं प्रतिमाएं, करीब दर्जनभर कारखानों में बन रही हैं प्रतिमाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। इस बार सरस्वती पूजा पर मां अलग-अलग रूप में दर्शन देंगी। कहीं मां सरस्वती गणेश जी और कार्तिकेय की दीदी के रूप में दिखाई देंगी तो कहीं उनके साथ प्रभु श्रीराम विराजेंगे। मां शेरावाली और मीराबाई के रूप में भी दिखेंगी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 500 से अधिक सरस्वती प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
दुर्गा पूजा के साथ अब सरस्वती पूजा के लिए भी पूजा समितियां नए-नए ट्रेंड को अपना रही हैं। इस बार दर्जनों तरह की प्रतिमाएं बन रही हैं, जो अलग-अलग रूप में दिखेंगी। शहर में खोजवां, देवनाथपुरा, बंगाली टोला, लक्सा सहित करीब एक दर्जन कारखानों में प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। गिलट बाजार में मां दुर्गा के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा बनाई जा रही है। सरस्वती मां के 10 हाथ बनाए जा रहे हैं। उनके साथ दो शेर भी होंगे। मां शांति का संदेश देने की मुद्रा में बैठी रहेंगी।
विज्ञापन

खोजवां के सुदामापुर की प्रतिमा में मां सरस्वती की गोद में श्रीगणेश जी और नीचे बैठे कार्तिकेय वात्सल्य रूप में मां की साड़ी खिंचते नजर आएंगे। इसमें मां को बड़ी बहन के रूप में दर्शाया गया है। रेशम कटरा की प्रतिमा में मां सरस्वती बैठी मुद्रा में हैं और प्रभु श्रीराम खड़े मुद्रा में हैं। भदैनी के पंडाल में मां बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग के नीचे बैठी नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल की आदी बंगला चाल के शृंगार में मां सोनिया स्थित गुजराती गली के पंडाल में दिखाई देंगी। प्रख्यात मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि पहली बार नए ट्रेंड में प्रतिमाओं के बनवाने के लिए पूजा समितियां आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना रणौत की थीम पर भी बन रही प्रतिमा
फिल्म मणिकर्णिका में कंगना रणौत जिस तरह सिंहासन पर बैठी हैं, ठीक उसी तरह भेलूपुर के पूजा पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। अभिजीत विश्वास ने बताया कि इस प्रतिमा में मणिकर्णिका फिल्म के सीन को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा मां सरस्वती मीराबाई के रूप में भी दिखेंगी। ये प्रतिमा चेतगंज के पूजा पंडाल में बैठाई जाएगी। इसमें मां सरस्वती बिना मुकुट पहने, घाघरा-चोली में पद्मासन मुद्रा में बैठी होंगी। पहली बार मीराबाई पर मां की झांकी सजाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed