फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother killed her daughter and suicide herself in mau

मां ने पहले की बेटी की हत्या, फिर फांसी लगा कर खुद भी दे दी जान

Mon, 05 Aug 2019 11:07 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 05 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Mother killed her daughter and suicide herself in mau
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक मां ने पहले अपनी बेटी की हत्या की उसेक बाद खुदकुशी कर ली। महिला के भाई की तहरीर पर पति, सास, दो देवरों और तीन ननदों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के चांदमारी गांव के लालसा यादव की पुत्री सीमा यादव (25) की शादी 2012 में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर के मूसेपुर पुरवा गांव निवासी अजय यादव से हुई थी। सीमा हाईस्कूल पास थी, जबकि उसका पति नौवीं तक पढ़ा है। सीमा की एक चार और दूसरी तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन


अजय ट्रक चलाता है। उसके दो भाई विनोद और प्रमोद गुजरात में नौकरी करते हैं। घर पर सीमा दो बेटियों और सास लालती के साथ रहती थी। गांव वालों के अनुसार, किसी बात को लेकर सास के साथ सीमा का विवाद हुआ था। इस पर वह दो माह पूर्व मायके चली गई थी। एक माह पूर्व अजय उसे समझा कर लाया था। इस बीच सब ठीक चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब सीमा कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी सास ने आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर दरवाजा पीटा। आहट न मिलने पर लालती को शंका हुई और उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो छत में लगे हुक से रस्सी के फंदे पर मां-बेटी की लाश लटकती मिली। थोड़ी देर बाद क्षेत्राधिकारी नंदलाल, नायब तहसीलदार जावेद अहमद पहुंच गए। रविवार सुबह पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव कब्जे में ले लिए। सीओ नंदलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed