फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Goddess was bid farewell to the beat of 108 dhaks

Varanasi News: 108 ढाक की थाप के साथ मां की हुई विदाई

Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mother Goddess was bid farewell to the beat of 108 dhaks
गोदौलिया पर गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा निकाली गई माता दुर्गा की विसर्जन यात्रा। अमर उजाला
वाराणसी। दुर्गोत्सव के उल्लास के बाद शुक्रवार को गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। बंगाल से आए 108 ढाकियों की थाप और 100 महिलाओं के शंखनाद के बीच देवनाथपुरा से विसर्जन शोभायात्रा निकली। लाल किनारी वाली सफेद साड़ी पहने महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया। तीन किमी की दूरी तय कर प्रतिमा मंदाकिनी कुंड पहुंची। इस यात्रा में चार घंटे 15 मिनट लगे।
विज्ञापन

इससे पहले पूजा पंडाल में महिलाओं ने मां को मिठाई और पान खिलाकर पानी पिलाया। सिंदूर खेला की रस्म निभाने के बाद मां के आंचल में खोइंचा भरकर बेटी की तरह विदाई दी। सभी ने अगले साल फिर आने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शाम 6:30 बजे पांच फीट चौड़ी संकरी गलियों से प्रतिमा को बाहर निकालकर वाहन पर रखा गया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूल बरसाए। शोभायात्रा रात 8:45 बजे गोदौलिया पहुंची। यहां महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव और वीडीए सदस्य अमरीष सिंह भोला ने मां की पूजा की। पांच परिक्रमा के बाद यात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:15 बजे प्रतिमा का वाहन मैदागिन चौराहे पहुंचा। इसके बाद प्रतिमा को कंपनी बाग ले जाया गया। रात 10:45 बजे विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में क्लब के अध्यक्ष लालू शास्त्री, कहैयाचंद्र तलापात्रा, अमर बोस, देवशंकर बनर्जी और रतुल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर दी विदाई : चौबेपुर बाजार में स्थापित प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा का शुक्रवार देर रात विसर्जन हुआ। महिलाओं ने सिंदूर लगाकर मां को नम आंखों से विदाई दी। समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि विसर्जन यात्रा चौबेपुर बाजार से वाराणसी रोड, स्टेशन रोड, गाजीपुर रोड और बलुआ रोड होते हुए सोनबरसा तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed