{"_id":"619282c599ec0f0b341c1b42","slug":"mother-annapurna-seated-in-kashi-rituals-started-after-taking-permission-from-baba-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में विराजीं मां अन्नपूर्णा: बाबा विश्वनाथ से आज्ञा लेकर आरंभ हुए अनुष्ठान, राजोपचार पूजन के साथ स्थापित हुईं देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में विराजीं मां अन्नपूर्णा: बाबा विश्वनाथ से आज्ञा लेकर आरंभ हुए अनुष्ठान, राजोपचार पूजन के साथ स्थापित हुईं देवी
Mon, 15 Nov 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:24 PM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ थे, इसलिए संपूर्ण पूजन को राजोपचार विधि से कराया गया।
विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को राजोपचार पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठित किया गया। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने प्रात: काल पंचांग पूजन, गौरी गणेश पूजन के बाद बाबा विश्वनाथ की अनुमति लेकर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ किए। चारों वेदों के पारायण और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया।
विज्ञापन
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मूर्ति को मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद वस्त्र से आच्छादित करने के बाद घृत, गंगाजल से स्नान कराया गया। कुमकुम व चंदन लगाने के बाद मुकुट व हार पहनाया गया। इसके पूर्व प्रतिमा के चारों अधिवास अन्नाधिवास, जलाधिवास, घृताधिवास और फलाधिवास के विधान भी पूर्ण कराए गए।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ थे, इसलिए संपूर्ण पूजन को राजोपचार विधि से कराया गया। देवोत्थान एकादशी, सोमवार और मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा का संयोग काशी और देश के लिए सुखदायी होगा। हरिप्रबोधिनी एकादशी पर अन्नपूर्णेश्वरी की मूर्ति समेत पांच विग्रह भी स्थापित हो गए।
विज्ञापन