फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother and brother-in-law tricked married woman into third marriage to middle-aged Haryana, seven arrested including groom

मां और जीजा ने विवाहिता को धोखे में रख हरियाणा के अधेड़ से कराई तीसरी शादी, दूल्हे समेत सात गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2020 06:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Mother and brother-in-law tricked married woman into third marriage to middle-aged Haryana, seven arrested including groom
demo pic

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पहले से ही दो शादी कर चुकी महिला की मर्जी के बिना घरवालों ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसकी तीसरी शादी करा दी। हरियाणा निवासी दूल्हा जब दुल्हन को विदा कराकर ले जाने लगा तो रास्ते में वह चकमा देकर मछलीशहर पुलिस के पास पहुंच गई।

विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस ने तत्काल केस दर्ज करते हुए दूल्हा, पीड़िता की मां और जीजा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता(32) की शादी छह साल पहले स्वजातीय युवक से हुई थी। शादी के बाद पति की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से दोनों अलग हो गए। इसके बाद उसने खेतासराय निवासी युवक से कोर्ट में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, मां और जीजा इस शादी से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने हरियाणा के व्यक्ति(48) से उसकी शादी तय कर दी। दो दिन पहले मां और जीजा जरूरी काम का हवाला देकर घर से ले आए। यहां 18 नवंबर को दिन में शहर के मैहर देवी मंदिर में पीड़िता की शादी हरियाणा के फतेहाबाद निवासी व्यक्ति से कर दी।

शादी के बाद दूल्हा अपने साथ आए चार अन्य लोगों के साथ दुल्हन को लेकर वाहन से हरियाणा के लिए निकला। मछलीशहर पहुंचने के बाद दुल्हन शौचालय का बहाना बनाकर एक होटल के पास उतरी। वहां उसने होटल मालिक से मिलकर पूरी बात बताई।

होटल मालिक की सूचना पर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने दूल्हा और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया। थाने में पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपनी मर्जी के बिना शादी की बात बताई। खेतासराय निवासी अपने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई।

एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बरदह थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां, दीदारगंज निवासी जीजा और हरियाणा के फतेहाबाद निवासी दूल्हा राकेश गर्ग, सुरेंद्र मातरा, अमित राठौर, जितेंद्र सिंह, हिसार के बरवाला निवासी राकेश यादव के विरुद्ध अपहरण कर विवाह के लिए बाध्य करना, मानव तस्करी, छल पूर्वक विवाह करने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed