फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than one lakh Viol injections seized from Vibhuti Express in varanasi

Varanasi: विभूति एक्सप्रेस से 1.47 लाख वायल इंजेक्शन पकड़े गए, अधिक डोज लेने पर करती है नशे का काम

Sun, 26 Mar 2023 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 07:23 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से मंगाई गई 1.47 लाख वायल (49 पेटी) दर्द निवारक इंजेक्शन को जीआरपी के जवानों ने रविवार को बरामद किया है। इंजेक्शन के असली या नकली की जांच करने के लिए प्रयोगशाला लखनऊ में नमूना लेकर भेज दिया गया।

विज्ञापन
More than one lakh Viol injections seized from Vibhuti Express in varanasi
विभूति एक्सप्रेस से 1.47 लाख वायल इंजेक्शन पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से मंगाई गई 1.47 लाख वायल (49 पेटी) दर्द निवारक इंजेक्शन को जीआरपी के जवानों ने रविवार को बरामद किया है। ये इंजेक्शन पार्सल के माध्यम से हावड़ा से वाराणसी मंगाई गए थे। इस दवा का अधिक डोज लेने पर नशे का काम करती है।

विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह के मुताबिक बुलाने पर भी दवा मंगाने वाला दुकानदार नहीं आया, जिसपर पुलिस को दवा के नकली होने का भी शक है। दवा को ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सौंप दिया। इंजेक्शन के असली या नकली की जांच करने के लिए प्रयोगशाला लखनऊ में नमूना लेकर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की विभूति एक्सप्रेस में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है। जीआरपी के जवान पहले से ही स्टेशन पर अपनी तैयारी किए हुए थे। मुखबिर के बताने के मुताबिक पार्सल की चेकिंग करानी शुरू किया तो 49 पेटी दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने की दवा बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

More than one lakh Viol injections seized from Vibhuti Express in varanasi
ट्रेन से बरामद इंजेक्शन - फोटो : अमर उजाला

ये दवा हावड़ा के एक कंपनी से मंगाई गई है, जिसे दुर्गाकुंड स्थित एक दुकानदार ने आर्डर देकर मंगाया है। इसकी बुकिंग 23 मार्च को पार्सल के माध्यम हुई थी। इसकी सूचना ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को दी गई।

मौके पर पहुंचे ड्रग्स इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि दर्द होने पर इस दवा का इंजेक्शन के सहारे लेने पर आराम मिलता है, लेकिन अधिक डोज होने पर यह नशे का भी काम करती है। जांच की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरामद दवा की कीमत करीब 11 लाख 76 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed